Wednesday, 18 December 2013

आज और कल भी...

जो बीत गयी वो रात गयी,
अच्छी हो बुरी, हर बात गयी,
जो सामने है कर उसका यकीन,
फिर देख है कितनी सुबह हसीन!!

वो शाम काली थी भी तो क्या
आज फिर सुबह में रंग हैं..
कल साज़ खामोश भले ही हो,
आज फिर नयी तरंग है...

मेरे ख्वाब पूरे हो या न हो,
मेरी नींद मुझसे रूठे नहीं
मुझे ऐतबार यही रहे
तेरा हाथ मुझसे छूटे नहीं!!

मेरी ज़िन्दगी चार पल सही..
मेरा प्यार ज़िन्दगी के बाद भी,
यह ख्याल फिर मंज़ूर है
के तू साथ है मेरे बाद भी!!

#InMemoryOfAjay


तेरे शहर से भटक के लौटे हैं,
एक अजब कसक लेके लौटे हैं,
अपने आंसूओं की नमी देकर
तेरे चेहरे की चमक लेके लौटे हैं!!

#InMemoryOfAjay

कल भी आज की बात हुई थी, आज भी कल में बीत जायेगा... 
कल फिर कल में आज मिलेगा, जीवन पल में बीत जायेगा!!


#InMemoryOfAjay

कुछ तेरे किस्से हैं...
कुछ तेरी यादें हैं,
तेरे बाद की ज़िन्दगी में भी..
बस तेरी ही बातें हैं! 
#InMemoryOfAjay


अब तो बस यही है दुआ
तुम फिर किसी जनम में मिलो...
फिर अधूरे किस्से कहो, फिर कुछ नए गीत लिखो!
जो छूट गए हाथ से 
फिर उन्ही रिश्तों से जुडो,
जो बिछड़ गए हैं राह में फिर उन दोस्तों का साथ दो!
बस एक बात का ख्याल करना
दोबारा लौट के तो ज़रूर आना 
पर उस बार कुछ भी हो, हमें फिर न रुलाना,
इतनी जल्दी रूठ के न जाना! 
 ~
#InMemoryOfAjay

The Karwa Chauth drama..

The pretty girl, all decked up looks at my lunch bag (a tupperware, mind it) and comments: you are not fasting?
I shake my head and say NO...
Then she looks at my big red sindoor bindi and comments again: but you are married, right?
I nod my head and then give my favorite, often repeated dialogue:
"meri mohabbat kisi karwa chauth ki mohtaaj nahi"...
Now I'm wondering if she understood me at all!!

#metrodiaries