तुम्हें पसंद है सिन्दूरी लाल
मुझे, वासंती पीला..
आओ..
एक गुलमोहर एक अमलतास उगाएं!
बाज़ार से ले आयें
कुछ लाल पीली चूड़ियाँ..
फिर तोड़ के उन्हीं टुकड़ों से..
खिलौने का घर बनाएँ!
मैं अपना लहरिया दुपट्टा
ले आती हूँ..
और कुछ नहीं तो
उसे पर्दे की जगह लगाएं!
थोडा उधार लें
पीला रंग तुम्हारे ख्वाब का
कुछ मेरी लाल बिंदिया का
आओ, चलो घर सजाएं!
मुझे, वासंती पीला..
आओ..
एक गुलमोहर एक अमलतास उगाएं!
बाज़ार से ले आयें
कुछ लाल पीली चूड़ियाँ..
फिर तोड़ के उन्हीं टुकड़ों से..
खिलौने का घर बनाएँ!
मैं अपना लहरिया दुपट्टा
ले आती हूँ..
और कुछ नहीं तो
उसे पर्दे की जगह लगाएं!
थोडा उधार लें
पीला रंग तुम्हारे ख्वाब का
कुछ मेरी लाल बिंदिया का
आओ, चलो घर सजाएं!



