Thursday, 6 March 2014

ये राहें.. मुश्किल या आसान


आसान है दामन छोड़ना
मुश्किल है साथ निभाना,
आसान है कीचड उछालना
मुश्किल है दाग धो पाना।

आसान है उड़ान भरना
मुश्किल है हौसला जुटाना,
आसान है ऊँगली उठाना
मुश्किल है मंशा समझ पाना।

आसान है याद रखना
मुश्किल है भूल पाना
आसान है शुरुआत करना
मुश्किल है मंज़िल पा जाना।

तुम चुनो राह खुद से
करके वादा यही,
ज़िन्दगी मुश्किल या आसान
चाहते हो क्या पाना।


No comments:

Post a Comment